फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023: congress candidates filed nominations on 7 assembly seats in raipur

CG Election: रायपुर में 7 कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन; ढोल-नगाड़े के साथ सीएम भूपेश बघेल हुए शामिल

Mon, 30 Oct 2023 10:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 10:26 PM IST
सार

CG Election 2023:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कांग्रेस  प्रत्याशियों ने प्रदेश सहित रायपुर में भी नामांकन दाखिल किया। रायपुर जिले की 7 विधानसभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरे।

विज्ञापन
CG Election 2023: congress candidates filed nominations on 7 assembly seats in raipur
कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कांग्रेस  प्रत्याशियों ने प्रदेश सहित रायपुर में भी नामांकन दाखिल किया। रायपुर जिले की 7 विधानसभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरे। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टोरेट परिसर तक कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन




नामांकन दाखिल करने वालों में रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, धरसीवा से छाया वर्मा, अभनपुर से धनेंद्र साहू शामिल रहे। विधायक विकास उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ गुढ़ियारी मंगलम भवन से नामांकन फार्म भरने पहुंचे। पंकज शर्मा ने अपने समर्थकों के अपने घर बांसटाल से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। सभी प्रत्याशियों ने सीएम भूपेश बघेल के साथ कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों को पता है कि बीजेपी वह सब नहीं करेगी जो कांग्रेस ने किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोगों को केवल कांग्रेस पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैंने 30 साल तक तपस्या की है, तब मिला टिकट:  पंकज शर्मा
रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने कहा कि मैंने 30 साल तक तपस्या की है। 30 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा हूं। इसलिए मुझे कांग्रेस ने टिकट दी है। साल 1993 में जब मैंने राजनीति में कदम रखा। अपने पिता सत्यनारायण शर्मा से राजनीति की  बारिकियां सीखी। पार्टी की रीति-नीति के साथ लोगों का काम करना सीखा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed