फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: 36 eminent personalities to receive Rajya Alankaran during the 2026 State Festival;

सीजी: राज्योत्सव 2026 में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा

Sun, 01 Nov 2026 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Nov 2026 07:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने घोषणा की।

विज्ञापन
CG: 36 eminent personalities to receive Rajya Alankaran during the 2026 State Festival;
छत्तीसगढ़ की 36 प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य अलंकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, लोककला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं के लिए 36 श्रेणियों में सम्मान घोषित किए गए।

विज्ञापन

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा समाज और राज्य के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, लोकपरंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह सम्मान महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, साहित्यिक परंपराओं और प्रतिभाशाली नागरिकों से है। राज्य अलंकरण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के योगदान को सम्मानित किया जाता है। ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।


आदिवासी उत्थान, सामाजिक चेतना और जनसेवा के क्षेत्र में सम्मान
राज्य अलंकरण की घोषित सूची के अनुसार, आदिवासी सामाजिक चेतना तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के डुमन लाल ध्रुव को प्रदान किया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान दुर्ग जिले के विश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी को दिया जाएगा।

महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (लता नेताम) को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान कबीरधाम जिले के सुखचंद भास्कर को दिया जाएगा।

सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट, जिला बस्तर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ जिले के बाबूलाल अग्रवाल को दिया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धियों के क्षेत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, जिला बिलासपुर को प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और लोककलाओं की प्रतिभाओं को सम्मान
छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले साहित्यकारों और कलाकारों को भी राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समकालीन रंगकर्म, छत्तीसगढ़ी, हिंदी एवं अन्य भाषाओं के नाटक के क्षेत्र में हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को प्रदान किया जाएगा। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को दिया जाएगा।

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को तथा लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान रायपुर की रेखा जलक्षत्री को प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान दुर्ग जिले की साधना यादव को मिलेगा। पंथी नृत्य के क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार रायपुर जिले के सी.एल. रात्रे को प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में खुमान साव सम्मान रायपुर के चंद्रभूषण वर्मा को दिया जाएगा। आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दुर्ग जिले के दुर्गा प्रसाद पारकर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में संत रविदास सम्मान बालोद जिले के जगदीश प्रसाद देशमुख को दिया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान
राज्य अलंकरण के अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। हिंदी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के वरुण सखाजी एवं रसिका पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के शिशिर राय चौधरी को प्रदान किया जाएगा। रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।

खेल, कृषि, चिकित्सा और मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कार्यों को पहचान
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को गुण्डाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। गुण्डाधूर सम्मान कोरबा जिले की संजू देवी को तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान बालोद जिले के टोमन कुमार को प्रदान किया जाएगा।

कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार कबीरधाम जिले के पुन्नी दास भट्ट को दिया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में धन्वन्तरि सम्मान धमतरी जिले के डॉ. दिनेश कुमार नाग को प्रदान किया जाएगा। मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार बालोद जिले के प्रदीप कुमार सोनी को दिया जाएगा।

संस्कृत भाषा, आदिवासी सेवा और श्रम क्षेत्र में भी सम्मान
संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान रायपुर जिले के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को प्रदान किया जाएगा। आदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान नवा रायपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल, सी. श्रीनिवास को दिया जाएगा।

श्रम के क्षेत्र में स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार अंतरयामी सामल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, जिला बलौदाबाजार को प्रदान किया जाएगा। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान
देश के बाहर अप्रवासी भारतीयों द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन विकास अथवा आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान दंतेवाड़ा जिले की दीपाली सरावगी को प्रदान किया जाएगा। हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा और निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान रायपुर के सैयद ताहिर अली (करन खान) को प्रदान किया जाएगा।

हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण रायपुर के मोहन सुंदरानी को दिया जाएगा। पंडवानी कला के क्षेत्र में डॉ. तीजन बाई सम्मान दुर्ग जिले के चेतन लाल देवांगन को प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण, विधि और ग्रामीण पर्यटन में योगदान का सम्मान
महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में माता बहादुर कलारिन सम्मान कांकेर जिले की बुलबुल बैद्या को प्रदान किया जाएगा। विधि के क्षेत्र में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान दिल्ली के कौस्तुभ शुक्ला एवं रायपुर के हेमन्त कुमार मिश्र को दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार कबीरधाम जिले के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।

राज्य अलंकरण से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा: राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम, प्रतिभा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अभिनंदन है। प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने वाले कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले नागरिकों का योगदान छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य अलंकरण समारोह इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगा।

मंत्री अग्रवाल ने राज्य अलंकरण के लिए चयनित सभी विभूतियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्ट कार्य करने, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed