Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Cash and goods worth Rs 30 crore 52 lakh seized so far in Chhattisgarh

CG Election 2023: आचार संहिता के बाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई, अब तक 30 करोड़ 52 लाख की नगदी और सामान जब्त

Wed, 25 Oct 2023 02:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

विज्ञापन
Cash and goods worth Rs 30 crore 52 lakh seized so far in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की ओर से निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रुपए है। साथ ही 2731 किलोग्राम कई प्रकार के नशीली सामान, जिसकी कीमत लगभग दो  करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है। जांच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपए कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण और रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अलावा कई सामग्रियां जिनकी कीमत पांच करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रूपए है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन ऐजेंसी के माध्यम से धन और वस्तुओं की अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed