{"_id":"646e69a69da81ba34c089e0e","slug":"bijapur-police-attacked-the-supply-network-of-maoists-seized-100-sacks-of-rice-and-explosives-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur : पुलिस ने माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क पर किया प्रहार, 100 बोरी चांवल और विस्फोटक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : पुलिस ने माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क पर किया प्रहार, 100 बोरी चांवल और विस्फोटक जब्त
Thu, 25 May 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 01:16 AM IST
सार
पुलिस ने माओवादियों के लिए ले जाए जा रहे अनाज सहित विस्फोटक व माओवादी पर्चे जब्त किये हैं।
विज्ञापन
जब्त चावल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को पुलिस ने माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क पर प्रहार किया। पुलिस ने माओवादियों के लिए ले जाए जा रहे अनाज सहित विस्फोटक व माओवादी पर्चे जब्त किये हैं। पुलिस ने एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया हैं। उसने पूछताछ में माओवादियों तक सामान पहुंचाने की बात स्वीकार की हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क के विरुद्ध पुलिस व सुरक्षाबल के जवानों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते माओवादियों के उपयोग के लिए ले जाए जा रहे 100 बोरी चांवल ( नीलकंठ सुगंध चांवल) विस्फोटक, पर्चा आदि सामान पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि बीजापुर पुलिस को एक सूचना मिली थी कि चेरपाल निवासी निर्मल जुमड़े पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के माओवादी कैडर के लिंगेश, शांती विज्जी द्वारा डिवीजन के शीर्ष माओवादी कैडरों के उपयोग के लिए उच्च स्तर के सुगन्धित चांवल तथा विस्फोटक सामाग्री और पर्चे सप्लाई के लिए एक सप्ताह पूर्व नगद रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस सूचना की बीजापुर पुलिस तस्दीक कर रही थी। तभी मंगलवार को चेरपाल निवासी संदेही निर्मल जुमड़े से पूछताछ करने पर उसके द्वारा स्वीकार किया गया कि 19 मई 2023 को माओवादी लिंगेश, शांती विज्जी ने संपर्क कर बाजार से लगभग 25 क्विंटल चांवल तथा एक अन्य माओवादी कोरियर से विस्फोटक सामाग्री व अन्य सामग्री ले कर माओवादियों तक पहुंचाने के लिए एडवांस साठ हजार रुपये नगद राशि दी है।
संदेही निर्मल जुमड़े के निशानदेही पर माओवादियों को सप्लाई करने के लिए रखी गई 25 -25 किलो की 100 बोरी चांवल,, एक सफेद बोरी के थैले के अंदर रखा 8 नग डेटोनेटर, 10 नग जिलेटिन, लगभग 20 मीटर कोडेक्स वायर, 100 नग नक्सली पर्चा, एक नग माओवादी बैनर, माओवादी साहित्य आदि सामग्री जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक अंजनेय वाष्णेय ने बताया कि माओवादियों की सप्लाई नेटवर्क के विरुद्ध की गई, इस कार्यवाही संदर्भ में जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 59/2023 धारा 120(बी) भादवि. 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 13(1) ख, 23 वि. वि. क्रि. क.नि. अधि.1967 मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।