{"_id":"63e3610d2e9414acc0017e97","slug":"bhupesh-govt-transfer-four-ips-in-chhattisgarh-ashutosh-new-sp-of-sarangarh-bilaigarh-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में चार IPS का ट्रांसफर: 15 दिन में ही ACB से हटाई गईं पारुल माथुर, आशुतोष बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में चार IPS का ट्रांसफर: 15 दिन में ही ACB से हटाई गईं पारुल माथुर, आशुतोष बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी
Wed, 08 Feb 2023 02:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Feb 2023 02:15 PM IST
सार
आईपीएस राजेश कुकरेजा को भिलाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पहली बटालियन का सेनानी बनाया गया है। इससे पहले वह सारंगढ-बिलाईगढ़ के एसपी थे। उनकी जगह आशुतोष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के चार अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें IPS पारुल माथुर भी शामिल हैं। उन्हें 15 दिन पहले ही एसीबी में डीआईजी की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले पारुल माथुर बिलासपुर की एसपी थीं। उनकी जगह पर प्रखर पांडेय को एसीबी का डीआईजी बनाया गया है। वहीं पारुल माथुर को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सरगुजा में डीआईजी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने अफसरों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। साल 2009 बैच के अफसर प्रखर पांडेय इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एसपी थे। इनके अलावा राजेश कुकरेजा को भिलाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पहली बटालियन का सेनानी बनाया गया है। इससे पहले वह सारंगढ-बिलाईगढ़ के एसपी थे। उनकी जगह आशुतोष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
देखिए पूरी लिस्ट...