फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   bhupesh govt appointed retired ias niranjan das as excise commissioner in chhattisgarh

निरंजन दास को बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया, यहीं से सात दिन पहले रिटायर हुए थे IAS

Wed, 08 Feb 2023 01:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

निरंजन दास राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग से प्रमोट होकर IAS बने थे। उन्होंने गरियाबंद सहित कई जिलों में कलेक्टर की भी जिम्मेदारी निभाई है। साल 2019 में पहली बार निरंजन दास को आबकारी विभाग का आयुक्त बनाया गया। वहां से इस साल रिटायर हुए तो उन्हें फिर से जिम्मेदारी दे दी गई। 

विज्ञापन
bhupesh govt appointed retired ias niranjan das as excise commissioner in chhattisgarh
महानदी भवन, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनको आबकारी आयुक्त बना दिया गया है। खास बात यह है कि सात दिन पहले 31 जनवरी को आईएएस निरंजन दास यहीं से और इसी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें एक फरवरी से संविदा नियुक्ति देकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बना दिया गया था। अब उसके साथ ही आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को आबकारी आयुक्त, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी और वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सेवानिवृत्त होने से पहले भी आईएएस दास के पास यही सारे विभाग थे, जो शासन के निर्देश पर अब फिर से उनके ही पास रहेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed