{"_id":"640ef7d05d6debee6e0d8945","slug":"athlete-amit-kumar-won-bronze-medal-in-youth-athletics-championship-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अमित ने जीता ब्रांज, इंडोनेशिया की प्रतियोगिता के लिए भी किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अमित ने जीता ब्रांज, इंडोनेशिया की प्रतियोगिता के लिए भी किया क्वालीफाई
Mon, 13 Mar 2023 03:45 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:45 PM IST
सार
खेलो इंडिया सेंटर बहतराई के एथलीट अमित कुमार ने 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल जीता है। इसके साथ ही एथलेटिक्स यूथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
एथलीट अमित कुमार ने यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल जीता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुवाहाटी आसाम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंडोनेशिया में जुलाई में आयोजित होने वाली यूथ एशिया चैम्पियनशिप में 10 किलोमीटर पैदल चाल में भी उन्होंने भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले समय सीमा में पहुंचकर क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
अमित कुमार छत्तीसगढ़ के पहले एथलीट हैं। जो इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई हुए हैं। गौरतलब है कि बहतराई स्थित छत्तीसगढ़ की प्रथम खेल अकादमी में हॉकी, एथलेटिक्स और आर्चरी का आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर लगभग सौ से ज्यादा महिला और पुरूष खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही उच्च एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, प्रशिक्षण के उच्च मानकों को संचालित करने वाली टीम की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जेएस भाटिया की निगरानी में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन के लिए हाई परफार्मेंस मैनेजर लगातार उनके फिटनेस, स्वास्थ्य, आहार की जानकारी और व्यक्तिगत आवश्यकताओं का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन की ओर दिन-प्रतिदिन ध्यान दे रहे हैं। लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आवश्यकताओं की पूर्ति खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। उक्त उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ खेल युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव ओर खेल संचालक व सहायक संचालक बिलासपुर एंव सेंटर के परफार्मेंस मैनेजर ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन