फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Animal birth control centers to be set up in every district of Chhattisgarh, stray dogs to be controlled

CG News: छत्तीसगढ़ में हर जिले में बनेंगे एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा श्वानों पर लगेगा लगाम

Sat, 18 Apr 2026 04:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Apr 2026 04:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आवारा श्वानों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Animal birth control centers to be set up in every district of Chhattisgarh, stray dogs to be controlled
पशुधन मंत्री नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आवारा श्वानों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से श्वानों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाकर उनकी संख्या नियंत्रित करने के साथ ही रैबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगरीय निकायों के सहयोग से इन केंद्रों का संचालन किया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी महिला हितग्राहियों को दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पहले यह योजना केवल बस्तर क्षेत्र तक सीमित थी, जिसे अब पूरे राज्य के जनजातीय इलाकों तक विस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही, राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भारतीय नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरतमंद हितग्राहियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

घुमंतू गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गौधाम निर्माण को भी गति देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 36 गौधाम स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 32 पंजीकृत हो चुके हैं। इन गौधामों में सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर घूमने वाले पशुओं को सुरक्षित रखा जाएगा।


बैठक में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने, परिवहन व्यवस्था मजबूत करने और राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में इन योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed