फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   An encounter broke out between police and Naxals near Bacheli police station in Dantewada

Chhattisgarh Encounter: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पोकलेन मशीन और ट्रक में लगाई आग

Thu, 23 Mar 2023 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

नक्सलियों ने पोकलेन मशीन और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले लगातार नक्सली उत्पात मचा रहे हैं। पर्चे बाटकर दौरे का विरोध भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
An encounter broke out between police and Naxals near Bacheli police station in Dantewada
नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एक ओर जहां पुलिस विभाग से लेकर सीआरपीएफ व्यापक स्तर पर तैयारियों पर जुटा हुआ है। वहीं, लगातार नक्सली इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वह लगातार पर्चा जारी करते हुए बस्तर प्रवास को लेकर विरोध कर रहे हैं। नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण दंतेवाड़ा में देखने को मिला हैं। जहां रेलवे ट्रैक के काम में लगे वाहनों को जला दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक किरंदुल रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा बचेली में भी ट्रक को आग लगाने के साथ ही सैकड़ो की तादात में नक्सली पर्चे भी फेके हैं। 

विज्ञापन
 

दंतेवाड़ा जिले के बचेली इलाके में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। पुलिस अफसरो ने बताया कि 22-23 मार्चकी दरम्यानी रात्रि लगभग एक बजे सीपीआई माओवादी संगठन के कुछ अज्ञात माओवादी कैडर द्वारा जिला दन्तेवाड़ा के थाना बचेली के समीप पढ़ापुर के पास रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में उपयोग किये जा रहे एक जेसीबी मशीन और लौह अयस्क परिवहन में उपयोग किये जा रहे एक ट्रक में आगजनी कर रहे थे।

इस दौरान थाना बचेली के सुरक्षा बल जो आसपास जंगलों में एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई कर रहे थे। उसे आते देख आगजनी घटना कर रहे माओवादियों द्वारा फायरिंग  की गई। माओवादियों के फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी द्वारा भी फायरिंग की गई। जिसके बाद माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। आसपास के ईलाका में सर्चिंग जारी है। माओवादियों के इस आगजनी की घटना में रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में उपयोग किये जा रहे एक जेसीबी मशीन और लौह अयस्क परिवहन में उपयोग किये जा रहे एक ट्रक में आगजनी करने से आंशिक रूप से क्षति हुई। आसपास के ईलाका में सर्चिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed