फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Was looking for a customer to sell ganja,police arrested accused

Raipur: बस स्टैंड में गांजा बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 03:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार करने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंतर्राज्यीय आरोपी गांजा को सुकमा से लेकर बडौत बागपत दिल्ली लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
Raipur: Was looking for a customer to sell ganja,police arrested accused
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार करने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंतर्राज्यीय आरोपी गांजा को सुकमा से लेकर बडौत बागपत दिल्ली लेकर जा रहा था। इस दौरान टिकरापारा थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड में आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.942 किलो गांजा जब्त किया गया। इसके कीमत एक लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि भांठागांव नया बस स्टैंड गेट नंबर 3 के पास एक व्यक्ति अपने पास एक बैग में गांजा रखा है। उसे बेचने के फिराक ने ग्राहक ढूंढ रहा है। इस दौरान पुलिस टीम मुखबिर के बताए जगह पर पहुंची। उसके बताए हुलिए की व्यक्ति की खोजबीन कर पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक बंजारा 20 साल साकिन काशीराम कालोनी बडौत बागपत थाना बडीत जिला बागपत उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखे बैग का तलाशी की। इस दौरान उन्हें बैंग में गांजा पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.942 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजा की कीमती लगभग एक लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed