{"_id":"6620f4be4379e86c5a00b89b","slug":"raipur-two-employees-died-while-cleaning-the-ashoka-biryani-gutter-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अशोका बिरयानी के गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत; कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अशोका बिरयानी के गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत; कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से की मारपीट
Thu, 18 Apr 2024 03:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:54 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में गटर साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारी गटर में उतरे हुए थे। आशंका है कि किसी जहरीली गैस की वजह से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में गटर साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारी गटर में उतरे हुए थे। आशंका है कि किसी जहरीली गैस की वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों अशोका बिरयानी के ही कर्मचारी थे। मामले की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी कवरेज करने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से मीडियाकर्मियों से मारपीट की। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
काफी देर से दोनों कर्मचारी गटर में ही थे, इसके बाद अशोका बिरयानी के दूसरे कर्मचारी ने उन्हें आवाज दी, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर होने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। दोनों को निकालने का कोशिश की गई, लेकिन संभव नहीं हो पाया। काफी देर बाद किसी तरह दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दोनों को बाहर निकलने बाद एक निजी अस्पताल में लाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, खामहरिया जिला धमतरी निवासी डेविड साहू (19 साल) और खुटादरहा, जांजगीर निवासी निलकुमार पटेल (30 साल) दोनों गटर में सफाई के लिए उतरे हुए थे। आशंका है कि किसी जहरीली गैस फटने की वजह से दोनों का दम गुठने से दोनों की मौत हो गई। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन