{"_id":"6a119cd24ea8089ada0825b9","slug":"raipur-police-take-major-action-ganja-brown-sugar-and-narcotic-pills-seized-in-42-ndps-cases-destroyed-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 एनडीपीएस मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर और नशीली गोलियां नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 एनडीपीएस मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर और नशीली गोलियां नष्ट
Sat, 23 May 2026 05:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 23 May 2026 05:56 PM IST
सार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का शुक्रवार को विधिसम्मत तरीके से नष्टीकरण किया गया।
विज्ञापन
ब्राउन शुगर और नशीली गोलियां नष्ट किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का शुक्रवार को विधिसम्मत तरीके से नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित जायसवाल पावर प्लांट में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिम जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 42 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 399.576 किलोग्राम गांजा, 2.90 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1738 नग टैबलेट और कैप्सूल को पावर प्लांट के फर्नेस में जलाकर खत्म किया गया।
यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। नष्टीकरण से पहले पर्यावरण विभाग से आवश्यक अनुमति भी ली गई थी, ताकि जनसुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों का पूरा पालन हो सके। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाता रहेगा।