फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police strictness on dry day, tightening the noose on drug and illegal liquor trade

Raipur News: ड्राई डे पर रायपुर पुलिस की सख्ती, नशा और अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा

Tue, 27 Jan 2026 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 27 Jan 2026 05:24 PM IST
सार

ड्राई डे का फायदा उठाकर अवैध शराब बेचने वालों, नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

विज्ञापन
Raipur Police strictness on dry day, tightening the noose on drug and illegal liquor trade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर रायपुर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। ड्राई डे का फायदा उठाकर अवैध शराब बेचने वालों, नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर और डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में कोतवाली डिवीजन के थाना कोतवाली, गंज और मौदहापारा क्षेत्रों में क्राइम यूनिट और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों ने यह अभियान चलाया। इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली दवाएं और अवैध शराब जब्त की गई।
विज्ञापन


थाना गंज क्षेत्र में पुलिस ने शुभम साहू को नशीली गोलियां और कैप्सूल के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं फाफाडीह चौक से आकाश सिंह को अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में प्रद्युम्न तांडी और सुरेश बंजारे के पास से बड़ी मात्रा में गोवा स्पेशल व्हिस्की और नकद राशि बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। मौदहापारा थाना क्षेत्र में अमजद खान को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया, जबकि अनिमेष तिवारी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

पूरे अभियान की निगरानी अतिरिक्त डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे, अवैध शराब, अनैतिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री, नशीले पदार्थों का कारोबार या किसी तरह की अव्यवस्था दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आने वाले दिनों में भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और शांत वातावरण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed