{"_id":"68eb9267fa61388fde0f4e35","slug":"raipur-police-has-made-extensive-preparations-for-festive-season-taking-a-tough-stand-on-drugs-and-criminals-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर पुलिस ने त्यौहारी सीजन के लिए की व्यापक तैयारी, नशे और अपराधियों पर सख्त रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर पुलिस ने त्यौहारी सीजन के लिए की व्यापक तैयारी, नशे और अपराधियों पर सख्त रुख
Sun, 12 Oct 2025 05:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:05 PM IST
सार
आगामी दिवाली और मातर त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी दिवाली और मातर त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने 11 अक्टूबर को सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन में समस्त पुलिस अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने गणेशोत्सव और दुर्गोत्सव के दौरान रायपुर पुलिस के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए आगामी त्यौहारों में भी उसी प्रकार की प्रभावी कानून व्यवस्था ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 'निश्चय अभियान' के तहत नशे के व्यापारियों और अन्य अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।
उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारी सीजन में विजिबल पुलिसिंग पर जोर देते हुए चाकूबाजों और अपराधियों की सख्त चेकिंग करने तथा उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बाउंड ओवर की कार्रवाई करने और जिले में लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए ताकि त्यौहार के समय आम जनता की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित हो सके।