{"_id":"644e62be8a1476406401dce3","slug":"raipur-pilice-visiblepolicing-and-checking-campaign-started-in-raipur-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अब बदमाशों की खैर नहीं; इन जगहों पर पुलिस की पैनी नजर, विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अब बदमाशों की खैर नहीं; इन जगहों पर पुलिस की पैनी नजर, विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान शुरू
Sun, 30 Apr 2023 06:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:14 PM IST
सार
रायपुर पुलिस की बदमाशों और अपराधियों और सटोरियों को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस शहर में अपराधों पर लगाम और सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है। शहर के चारों ओर रायपुर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस की बदमाशों और अपराधियों और सटोरियों को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस शहर में अपराधों पर लगाम और सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है। शहर के चारों ओर रायपुर पुलिस की पैनी नजर है। इसी क्रम में विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर में अपराधों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभी थानों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर रहे है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध मिलेंगे उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम पैदल पेट्रोलिंग कर रहें हैं। भीड़-भाड़ वाले जगह, सार्वजनिक स्थान, सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी, अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार रायपुर पुलिस टीम चेकिंग कर रही है।