फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: People will be introduced to government's public welfare schemes through LED vans

Raipur: सरकार की जनकल्याणकारी योजना से रूबरू होंगे लोग, एलईडी वैन हर महीने 100 गांव मे करेगी प्रचार-प्रसार

Wed, 07 Feb 2024 02:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसंपर्क विभाग ने तैयार कराया है।

विज्ञापन
Raipur: People will be introduced to government's public welfare schemes through LED vans
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसंपर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन अगले एक महीनें तक रायपुर जिले की एक सौ से अधिक ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू कराएगी। योजनाओं को छोटी-छोटी फिल्मों के माध्यम से बताया जाएगा।

विज्ञापन


एलईडी में शासकीय योजनाओं के वीडियो दिन में सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट दिखाई देंगे। इसके साथ ही एलईडी के ऑडियो सिस्टम से लोगों को प्रदर्शित योजनाओं की पूरी जानकारी ग्राम पंचायत या हाट-बाजार में ही मिल जाएगी। पूरा एलईडी सिस्टम वैन में स्थापित जनरेटर के माध्यम से लगातार संचालित रहेगा। यह एलईडी वैन एक माह तक तय रूट चार्ट अनुसार जिले के सभी ब्लॉकों की लगभग 100 ग्राम पंचायतों-हॉट बाजारों में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी।
विज्ञापन


वैन हर दिन लगभग 4 ग्राम पंचायतों में जाएगी। वैन में चालक-ऑपरेटर सहित कुछ लोग साथ रहेंगे, जो लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे लेने के बारे में भी बताएंगे। यह वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने में भी मदद करेगी। सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वैन से प्रारंभ किया गया है। यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed