फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Suddenly firing took place in bungalow of former MLA Devati Karma; Head constable died

Raipur News: पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में अचानक चली गोली; हेड कांस्टेबल की मौत, एक जवान घायल

Fri, 26 Apr 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Apr 2024 10:54 AM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज सुबह सात से आठ बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन बंगले में अचानक गोली चली। गोली चलने से एक हेड कांस्टेबल मौत हो गई है।

विज्ञापन
Raipur News: Suddenly firing took place in bungalow of former MLA Devati Karma; Head constable died
हथियारों का कर रहे थे सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज सुबह सात से आठ बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन बंगले में अचानक गोली चल गई। गोली चलने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। वहीं वीआईपी सिक्योरिटी कंपनी के एपीसी घायल बताया जा रहा है। पूरा मामला सिविल थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान अपने लाइसेंसी पिस्टल से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई। इससे हेड कांस्टेबल अजय सिंह की मौत हो गई। वहीं असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब आचानक गोली चली तो असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के हथेली को पार करते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में गोली लगी। इससे हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई है। वहीं घायल असिस्टेंट प्लाटून कमांडर की इलाज जारी है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed