{"_id":"663ddc6250949ca34a0d0a12","slug":"raipur-news-police-caught-smuggler-from-odisha-at-raipur-railway-station-accused-arrested-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को रायपुर रेलवे स्टेशन पर दबोचा, 2.63 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को रायपुर रेलवे स्टेशन पर दबोचा, 2.63 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 May 2024 02:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 May 2024 02:06 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने एक बार फिर निजात अभियान के तहत गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 16.441 किलोग्राम गांजा के साथ ओडिशा के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बृन्दाबन नूरनाका को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पुलिस ने एक बार फिर निजात अभियान के तहत गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 16.441 किलोग्राम गांजा के साथ ओडिशा के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बृन्दाबन नूरनाका को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत दो लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है।
रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारोटिक्स टीम को सूचना मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन नंबर सात पर एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है। गांजा को कहीं ले जाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गुढ़ियारी पुलिस ने टीम गठित की।
इस दौरान पुलिस उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बृन्दावन नूरनाका निवासी रायगढ़ा, ओडिशा का होना बताया। पुलिस ने उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा पाया गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने बृन्दाबन नूरनाका को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम गांजा, एक हजार नगदी और घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल फोन जब्त किया है। इसकी कीमत कुल दो लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।