फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Nandanvan to be rejuvenated with Rs 50 crore, attractive botanical garden to be built on PPP model

रायपुर के नंदनवन को मिलेगा नया रूप: 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पीपीपी मॉडल पर बनेगा आकर्षक बॉटनिकल गार्डन

Tue, 01 Sep 2026 02:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 01 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन अब जल्द ही नए और आधुनिक अंदाज में नजर आएगा। लंबे समय से शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे नंदनवन के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। इसके पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
Raipur Nandanvan to be rejuvenated with Rs 50 crore, attractive botanical garden to be built on PPP model
मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन अब जल्द ही नए और आधुनिक अंदाज में नजर आएगा। लंबे समय से शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे नंदनवन के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। इसके पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। खास बात यह है कि पूरी परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के सामने नंदनवन पुनर्विकास की प्रस्तावित योजना का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं और नंदनवन को पर्यटकों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रस्तावित परियोजना में नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार की मंशा नंदनवन को ऐसा पर्यटन स्थल बनाने की है, जहां लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच मनोरंजन और बेहतर अनुभव मिल सके। इसके लिए मौजूदा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ जरूरत के अनुसार नई जन-सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्विकास की योजना तैयार करते समय पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण को प्राथमिकता दी जाए। नंदनवन में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।


पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से परियोजना को आधुनिक स्वरूप देने और सुविधाओं के विकास की उम्मीद है। करीब 50 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से नंदनवन के पूरी तरह बदलने की संभावना है। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, सीईओ चंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed