{"_id":"64180c4cba1824ed980848cd","slug":"raipur-municipal-corporation-office-will-open-on-all-holidays-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: छुट्टी के दिन भी जमा कर सकेंगे टैक्स, खुले रहेंगे नगर निगम के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: छुट्टी के दिन भी जमा कर सकेंगे टैक्स, खुले रहेंगे नगर निगम के कार्यालय
Mon, 20 Mar 2023 01:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:05 PM IST
सार
नगर पालिक निगम रायपुर में अब सभी वार्डों के करदाता नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा लागू किया है। 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा। सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालय और सदर काउंटर छुट्टी के दिन भी खुलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिक निगम रायपुर में अब सभी वार्डों के करदाता नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा लागू किया है। 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा। सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालय और सदर काउंटर छुट्टी के दिन भी खुलेंगे। नगर निगम के सभी 70 वार्डों में आम दिनों की तरह छुट्टी में कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन
करदाता नागरिक अवकाश के दिन में भी अपने वार्ड से सम्बंधित जोन कार्यालय में जाकर नगर निगम राजस्व विभाग को संपत्तिकर, यूजर चार्ज, निगम करों की भुगतान कर सकते हैं। निगम करों की भुगतान ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार सहित सभी शासकीय अवकाश के दिनों में सभी वार्डों में वार्डवार अवकाश कालीन राजस्व वसूली शिविर लगाये जा रहे हैं। नागरिक वार्ड में लगाये जा रहे शिविर में जाकर निगम को अपने घर के पास सरलता से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन