फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Municipal Corporation General Assembly meeting tomorrow in CG

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक कल: कई एजेंडों पर होगी बहस, हंगामे के आसार

Thu, 10 Aug 2023 01:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

कई महीने बाद रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक होने वाली है। कल शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन में सामान्य सभा की बैठक होगी।

विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation General Assembly meeting tomorrow in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कई महीने बाद रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक होने वाली है। कल शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन में सामान्य सभा की बैठक होगी। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन


सभापति प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। पहले से ही तय एक घंटे में ही प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी। इसके बाद नगर निगम की एमआईसी की ओर से बैठकों में लिए गए संकल्पों पर शासकीय नियम से निर्धारित एजेंडों पर नियमानुसार चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


कई महीने बाद होने जा रही सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार रहेगी, क्योंकि विपक्ष के पार्षद सत्तापक्ष के पार्षदों को घेरेंगे। जर्जर सड़क, पानी, पेयजल, बारिश, गड्ढ़े , जलभराव आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर सत्तापक्ष के पार्षदों को घेरेंगे। वहीं चुनाव का समय होने से विपक्ष हर मुद्दे पर बहस करेगा। बता दें नियमानुसार हर दो महीने में सामान्य सभा की बैठक होनी चाहिए, लेकिन कई महीने से ये बैठक नहीं बुलाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed