{"_id":"694e43756caf2eeef2001a7e","slug":"raipur-mp-sports-festival-become-country-biggest-mass-movement-says-brijmohan-agrawal-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजमोहन अग्रवाल बोले: रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा जन आंदोलन, वचुअली जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजमोहन अग्रवाल बोले: रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा जन आंदोलन, वचुअली जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी
Fri, 26 Dec 2025 01:45 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:45 PM IST
सार
Brijmohan Agrawal: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन हुआ।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Brijmohan Agrawal: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया ने वर्चुअल जुड़कर खिलाड़ियों और युवाओं का हौसला बढ़ाया। पीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के जोश, जज़्बे और उत्साह में उन्हें सशक्त भारत के दर्शन हो रहे हैं। इस अवसर पर खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
पीएम ने कहा कि आज देश के करोड़ों युवा आत्मविश्वास और विश्वास से भरे हुए हैं और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है, जो युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा है।
विज्ञापन
समापन समारोह में 13 खेलों कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंडिविजुअल विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ₹2100 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं उपविजेताओं को मेडल, ₹1100 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम इवेंट्स में विजेता टीमों को ₹11,000, तथा उपविजेता टीमों को ₹5,000 इसके साथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 29 अगस्त से प्रारंभ हुआ रायपुर सांसद खेल महोत्सव आज छत्तीसगढ़ के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल रायपुर बल्कि पूरे देश का अब तक का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनकर उभरा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 13 खेल विधाओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया।अकेले रायपुर शहर से ही लगभग 22 हजार खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बने।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया। गेड़ी-दौड़ में वरिष्ठ महिलाओं की सहभागिता प्रेरणास्पद रही, वहीं पहली बार ट्रांसजेंडर साथियों ने रस्सा-कसी प्रतियोगिता में भाग लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का प्रतिबिंब है, जिसमें वे खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर, फिट और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं। खेल आज केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर का सशक्त माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 8 विकासखंडों के 36 विभिन्न स्थलों पर हुए इस आयोजन में 542 पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपना परचम लहराकर अपने परिवार, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।