फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Lok Sabha elections 38 candidates will contest: Election Commission gave election symbols to candidates

रायपुर लोकसभा के चुनावी रण में लड़ेंगे 38 प्रत्याशी: निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को दिए चुनाव चिन्ह

Tue, 23 Apr 2024 05:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रायपुर सीट पर सात मई को चुनाव होना है। रायपुर के चुनावी रण में कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दे दिया गया है।

विज्ञापन
Raipur Lok Sabha elections 38 candidates will contest: Election Commission gave election symbols to candidates
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रायपुर सीट पर सात मई को चुनाव होना है। रायपुर के चुनावी रण में कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दे दिया गया है। रायपुर सीट पर चुनाव मैदान में उतारे सभी 38 उम्मीदवारों को चिन्ह आबंटन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से तीन, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 और 25 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद विधिमान्य कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी किया गया था। सोमवार को रायपुर लोकसभा सीट से विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित छह प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिए हैं। अब कुल 38 प्रत्याशी चुनावी रण में उतरेंगे। 
विज्ञापन


देखें इन प्रत्याशियों को मिला ये चुनाव चिन्ह
  • भारतीय जनता पार्टी से बृजमोहन अग्रवाल को कमल छाप 
  • बहुजन समाज पार्टी से ममता रानी साहू को हाथी छाप 
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस विकास उपाध्याय को हाथ छाप 
  • राईट टू रिकॉल पार्टी से अनिल महोबिया को प्रेसर कुकर छाप 
  • भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी से मोहम्मद अमिन को टायर छाप
  • आप सबकी अपनी पार्टी से आशीष कुमार तिवारी को कमल की निब सात किरणों के साथ
  • भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दयाशंकर निषाद को बासुरी छाप 
  • धूं सेना से नीरज सैनी पुजारी को अनूठी छाप
  • आजाद समाज पार्टी (कांशी) से पिताम्बर जांगड़े को केतली छाप 
  • सुन्दर समाज पार्टी पीलाराम अनंत को कांच का गिलास छाप 
  • भारतीय बहुजन कांग्रेस से भंजन जांगड़े (अधिवक्ता) को ऑटो-रिक्शा छाप 
  • आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से याशुतोष लहरे को कोर्ट छाप
  • राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमू राम टंडन को नारियल फार्म छाप 
  • इंजी लाल बहादुर यादव गोडवाना गणतंत्र पार्टी से आरी छाप 
  • सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) से विश्वजीत हरोडे को बैटरी टार्च छाप
  • शक्ति सेना (भारत देष) से सविता शैलेन्द्र बंजारे को गैस-सिलेंडर छाप
  • हमर राज पार्टी से सुरेश कुमार नेताम को बाल्टी छाप
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (।) से हीरानंद नागवानी को सिलाई की मशीन छाप 
  • निर्दलीय अमरनाथ चंद्रकार को डिश एंटीना छाप
  • डॉ. ओमप्रकाश साहू को भालाफेक छाप 
  • मो. इमरान खान को तरबूज छाप
  • मो. नासीर को ट्रक छाप
  • नुरी खान को कारपेट छाप 
  • नंदिनी नायक को लेडी पर्स छाप 
  • प्रविशान्त सालोमन को हेडफोन छाप 
  • प्रवीण जैन को गैस का चूल्हा छाप
  • बोधन लाल फरिकसा को सीसीटीवी कैमरा छाप
  • इंजी. भानु प्रताप टांण्डे को लैपटॉप छाप
  • मनोज वर्मा को सेब छाप 
  • याकुब खान को हीरा छाप
  • राजेश ध्रुव को पानी का जहाज छाप 
  • राधेश्वरी गायकवाड़ को एयर कंडीशनर छाप 
  • रामकृष्ण वर्मा को कड़ाही छाप
  • रामप्रसाद प्रजापति को अलमारी छाप
  • रोहित कुमार पाटिल को प्रेस छाप 
  • विनायक धमगाये को गन्ना किसान छाप 
  • सुधांशु भूषण को ब्लैक बोर्ड छाप 
  • सैययद इरशाद को बेबी वाकर छाप 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed