{"_id":"68cd5b1df7b9ec30fa0c5228","slug":"raipur-if-nhm-employees-no-return-to-work-than-new-recruitment-take-place-said-health-minister-shyambihari-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मंत्री जायसवाल बोले- एनएचएम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो होगी नई भर्ती, हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मंत्री जायसवाल बोले- एनएचएम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो होगी नई भर्ती, हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति
Fri, 19 Sep 2025 07:02 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:02 PM IST
सार
Health Minister Shyambihari Jaiswal on NHM employees strike: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Health Minister Shyambihari Jaiswal on NHM employees strike: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रायपुर में अपने निवास कार्यालय में आज शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बातचीत में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है। एनएचएम कर्मचारी हमारे राज्य का हिस्सा हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी काम पर लौटें। सारी मांगों को मानने के बाद भी अगर एनएचएम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो नई भर्ती की जायेगी।
उन्होंने कहा कि हमने एनएचएम की चार मांगों को माना है। उनकी तीन मांगों को लेकर कमेटी बनाई गई है। तीन मांगों को उच्च स्तर पर रखा जायेगा। हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत में कर हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है। जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है, उनकी बहाली पर भी विचार किया जायेगा। वहीं जिन लोगों को एक महिने का नोटिस मिला है अगर वे काम पर लौटना चाहते है, तो उनका नोटिस भी कैंसिल कर दिया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि 18 अगस्त से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह चिंता का विषय है कि हड़ताल से पिछले एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उनके कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल, हेल्थ एमडी सहित तमाम अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।