फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Fire News: Fire breaks out in IAS officer bungalow in Raipur, two cars burnt to ashes

Raipur Fire News: IAS अधिकारी के बंगले में आग लगने से मचा हड़कंप, दो गाड़ियां जलकर हुई खाक; बाल-बाल बची फैमिली

Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

Raipur Fire News: राजधानी रायपुर में आईएएस अधिकारी के बंगले में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में दो गाड़ियां भी आ गई। जिससे दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Raipur Fire News: Fire breaks out in IAS officer bungalow in Raipur, two cars burnt to ashes
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Fire News: राजधानी रायपुर में आईएएस अधिकारी के बंगले में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में दो गाड़ियां भी आ गई। जिससे दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों के काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया है। आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी की है, जहां बीते मंगलवार को शाम चार बजे आईएएस अफसर सुधाकर खलखो के बंगले में आग लग गई। इस समय उनकी ड्यूटी तेलंगाना में हो रहे चुनाव में लगाई गई है। बंगले जब आग लगी तो अफसर की फैमिली शोपिंग के लिए बाजार गई हुई थी। बंगले में मौजूद काम कर रही नौकरानी ने आईएएस अधिकारी की पत्नी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गंज थाना प्रभारी और डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आग में दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed