फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Excise department raids at four locations in raipur, four accused arrested

Raipur: एक्शन में आबकारी विभाग; चार ठिकानों पर छापा मारकर जब्त की हरियाणा की शराब, चार को भेजा जेल

Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
सार

Raipur News: आबकारी विभाग ने आज रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Raipur: Excise department raids at four locations in raipur, four accused arrested
चार ठिकानों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur News: आबकारी विभाग ने आज रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर हरियाणा शराब जब्त की है। हरियाणा की कुल 97.46 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के आधिपत्य से कुल 55.28 लीटर विदेशी शराब जिसमें हरियाणा में बेचने के लिये ले जाया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने शहर के फॉर्म हाउस और आरोपियों के घर से प्रीमियम ब्रांड की शराब जब्त की है।  

विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ बेचने के लिये प्रीमियम ब्रांड की लेबल लगी शराब जब्त की। अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव व्हिस्की जब्त की। जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देशी शराब मसाला जब्त की । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव और 6 पाव मसाला शराब, 5 बोतल, पांच हजार बियर जब्त  कर केस दर्ज किया है। इन कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed