फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime news: police Raids in these colonies

रायपुर की इन कॉलोनियों में छापेमारी: एसएसपी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने मारी रेड, जांच पड़ताल से थर्राये लोग

Sat, 21 Dec 2024 04:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 04:30 PM IST
सार

Raipur Crime news: रायपुर एसएसपी के साथ पुलिस टीम ने कई कॉलोनियों में छापेमारी की। पुलिस की अचानक की गई रेड से लोग घबरा गये और इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Raipur Crime news: police Raids in these colonies
कॉलोनी में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Crime news: रायपुर एसएसपी के साथ पुलिस टीम ने कई कॉलोनियों में छापेमारी की। पुलिस की अचानक की गई रेड से लोग घबरा गये और इधर-उधर भागने लगे। सुबह-सुबह पुलिस ने बीएसयूपी कालोनी मुजगहन में छापा मारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कालोनी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान कालोनी में निवासरत किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई। 

विज्ञापन


बीएसयूपी कालोनी में निवासत लागों की पहचान के साथ ही गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों और अवैध रूप से रहने वालों की चेकिंग की गई।  इस दौरान 700 से अधिक मकानों को चेक किया गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन


इस दौरान कालोनी में निवासरत कुछ लोगों के दोपहिया वाहन संदिग्ध रूप से पाये जाने पर वाहन स्वामियों से वाहनों के कागजात प्रस्तुत करने कहने पर कागजात नहीं दिखाया गया। जिस पर लगभग 15-20 दोपहिया वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं अवैध रूप से मकानों में निवासरत लगभग 20 संदिग्धों को थाना लाकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed