फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: miscreant stabbed salon owner for not giving free face massage, police arrested accused

Raipur Crime: फ्री में फेस मसाज नहीं करना सेलून मालिक को पड़ा महंगा; बदमाश ने कान के पास मारा चाकू, गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक बदमाश ने सेलून संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे तब हुआ जब बदमाश फ्री में फेस मसाज करवाना चाहता था, लेकिन सेलून संचालक के मना करने पर बदमाश ने उसके कान के पास चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: miscreant stabbed salon owner for not giving free face massage, police arrested accused
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में एक बदमाश ने फ्री में फेस मसाज करने से मना करने वाले सेलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी सुरेश सेन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 10 बजे उनके सेलून में आरोपी जाफर खान आया और सेलून के सीट में जबरदस्ती बैठकर प्रार्थी को चेहरा साफ करने बोला। दुकान मलिक चेहरा साफ करने से मना करने पर बदमाश गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं बदमाश ने अपने पास रखे किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी के कान पास मारकर चोट पहुंचाया। इससे उसे काफी चोट आया। इस दौरान इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद प्रार्थी टिकरापारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुटी। मामले में मुखबिर लगाया गया। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा, लेकिन आरोपी के मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास कर रहा था, इस पर पुलिस ने बड़ी मस्सकत कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा निवासी आरोपी जाफर खान को धारदार चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाफर खान एक आद्यतन अपराधी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी अवैध रूप से धारदार हथियार रखने और मारपीट करने का अपराध पंजीबद्ध है, जिसका प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed