{"_id":"663782bac66dcbefe201cf68","slug":"raipur-crime-minor-girl-misdemeanor-accused-arrested-police-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की, फिर 6 माह तक नाबालिग से किया दुष्कर्म: मिलने के लिए सड़क कार्य में बना मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की, फिर 6 माह तक नाबालिग से किया दुष्कर्म: मिलने के लिए सड़क कार्य में बना मजदूर
Sun, 05 May 2024 06:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 May 2024 06:30 PM IST
सार
Raipur Crime: रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरी कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
minor girl misdemeanor: रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरी कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है। छह महीने पहले युवक और नाबालिग की दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। मिलने का दौर तब शुरू हुआ, जब युवक पीड़िता के गांव में सड़क निर्माण के काम में मजदूरी करने आया। इस दौरान नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने तीन मई को रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि थाना आरंग क्षेत्र के कलाई गांव का रहने वाला सुरेंद्र लोधी ने उनकी नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। इसके बाद दोनों फोन पर बात करना शुरू किए। इससे दोनों में लगाव हो गया। इस दौरान युवक नाबालिग के गांव में सड़क निर्माण काम में करने के लिए आया।
विज्ञापन
ऐसे हुई दोनों की मुलाकात
नाबालिग के गांव में काम करने के दौरान युवक उससे मिलने जाया करता था। दोनों की मुलाकात होने पर सुरेंद्र लोधी प्यार करता हूं, शादी करना चाहता हूं करके लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दिसंबर 2023 से दो मई 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच नाबालिग के घरवालों को इस रिश्ते का भनक लगी। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बाते बताई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। आरोपी की खोजबीन कर उसके खिलाफ शारीरिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।