फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Interstate accused arrested with ganja worth Rs 22 lakh; police reached on the spot

Raipur: 22 लाख के गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार; ग्राहक की कर रहा था इंतजार, मौके पर पुलिस पहुंची

Fri, 05 Apr 2024 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

निजात अभियान के अंतर्गत अभनपुर पुलिस की कार्रवाई है। 110 किलोग्राम गांजे के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी को चारपहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। 22 लाख रुपये की कीमत का गांजा की बड़ी खेप के साथ 4.5 लाख रुपये के वाहन को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Interstate accused arrested with ganja worth Rs 22 lakh; police reached on the spot
बड़ी मात्रा में गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अन्तर्राज्यीय आरोपी बड़ी मात्रा में छत्तीसगढ़ में गांजा खपा रहा था। मौके पर पुलिस ने 110 किलोग्राम गंजा और चारपहिया वाहन के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गांजा की कीमत 22 लाख रुपये और 4.5 लाख रुपये की कीमत के चारपहिया वाहन जब्त किया है।  

विज्ञापन


पूरा मामला रायपुर जिला के अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अन्तर्राज्यीय आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा खपाने के साजिश में था। लेकिन पुलिस ने उसे धरदबोचा। चार अप्रैल को मुखबिर से थाना अभनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अभनपुर धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करने वाला है। वह ग्राहक की तलाश में हैं। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए जगह पर पहुंची। साथ ही चारपहिया वाहन की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबीश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पुछताछ में उसने अपना नाम पंचानन 41 साल निवासी मालपाड़ा, ओडिशा का होना बताया। इस दौरान आरोपी के कार का चेकिंग किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चारपहिया वाहन में भारी मात्रा में गांजा होना पाया। आरोपी के कब्जे से 110 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया गया है। साथ ही उसके चारपहिया वाहन को भी जब्त किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed