फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Collector Dr. Gaurav Singh took stock of preparations for Rajim Kumbh Kalp

Raipur: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 20 Feb 2024 02:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 20 Feb 2024 02:32 PM IST
सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अभनपुर तहसील के नयापारा पहुंचे। उन्होंने वहां रायपुर जिले के क्षेत्र में राजिम कल्प कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Raipur: Collector Dr. Gaurav Singh took stock of preparations for Rajim Kumbh Kalp
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों से कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो इस बात का ध्यान रखें। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ सफाई की व्यस्था दुरस्त रखे और इसके लिए मॉनिटरिंग टीम बनाए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने खाद्य विभाग को निर्देश दिया कि दाल-भात सेंटर की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि समय से शुरुआत की जा सके। साथ ही पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय की व्यवस्था और दुकान का आवंटन करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के लिए जिले में बनने वाले कुंड की साफ-सफाई अच्छे ढंग से हो। सड़कों के किनारे पुराने वाहन को हटाया जाए। निर्माण सामग्री भी भीतर रखें ताकि यातायात सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदी के पास सड़कों के किनारे जाली और बेरिकेंडिंग लगाया जाए। डॉ. सिंह ने रेलवे से कहा कि रेल पात को व्यवस्थित करें ताकि पार्किंग में दिक्कत ना हो। 
विज्ञापन


उन्होंने राजिम कुंभ मेले की सतत निगरानी करने पुलिस प्रशासन, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अभनपुर में राजिम-अभनपुर हाईवे के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed