फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Cake cut with sword on road; police arrested accused

Raipur: बीच सड़क पर तलवार से काटा केक; पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की, वीडियो वायरल हुआ तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

Sat, 26 Aug 2023 10:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों चाकूबाजी, तलवार लहराना और तलवार से केक काटना ट्रेंड सा होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है। निगरानीशुदा बदमाशों ने रायपुर में बीच सड़क पर तलवार से केक काटा।

विज्ञापन
Raipur: Cake cut with sword on road; police arrested accused
तलवार से केक काटते आरोपी, गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आमतौर पर हमारे देश में चाकू से केक काटने की परंपरा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों चाकूबाजी, तलवार लहराना और तलवार से केक काटना ट्रेंड होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है। निगरानीशुदा बदमाशों ने रायपुर में बीच सड़क पर तलवार से केक काटा। इतना ही नहीं रात में जमकर उत्पात भी मचाया। बदमाश ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि डॉन का हैप्पी बर्थडे है। वीडियो जीई रोड स्थित राजकुमार कॉलेज के सामने का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय और उसके चार बदमाश साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो में बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांग  रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हथियार और गाड़ियों को भी जब्त किया है। बदमाश बीच सड़क पर कार खड़ी कर केक काटा। फिर तलवार लहराते हुए डांस भी किया। सभी आरोपी कई थानों के निगरानीशुदा बदमाश हैं। इनके खिलाफ कोतवाली, आजाद चौक, पुरानी बस्ती समेत कई थानों में कई केस दर्ज हैं। वीडियो में कुछ अन्य निगरानी बदमाश भी नजर आ रहे हैं। जिसमें लल्लू पठान, गौरव हैपट, सोनू सड़क पर हल्ला मचाते दिख रहे हैं। कुछ लड़के तलवार पकड़कर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में मोहसिन नाम के बदमाश का बर्थडे मनाते दिख रहे हैं। उसने तलवार पकड़कर केक काटा। आरोपी के खिलाफ भी कई थानों में केस दर्ज हैं। जश्न मनाते एक युवक ने 120 स्काई शॉट को जलाकर हाथों में पकड़ लिया। इसके बाद  इधर-उधर ले जाकर आतिशबाजी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 




 

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. मोहसीन खान, उम्र 30 साल निवासी ईदगाहभाठा, तुर्की तालाब के पास आजाद चौक रायपुर
  2.  शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान,  उम्र 38 साल निवासी कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर
  3.  सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल, उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब नई बस्ती बाबा किराना के सामने थाना सिविल लाइन रायपुर
  4.  निजामुद्दीन उर्फ युसुफ, उम्र 38 साल निवासी पानी टंकी के सामने ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर
  5. सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला, उम्र 30 साल नई बस्ती राजा तालाब रायपुर







पीएचई मंत्री रूद्र गुरु का भी तलवार से केक काटते वीडियो हुआ था वायरल
इसके पहले छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार का भी एक बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो हाथ में तलवार पकड़कर केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वारयल होने पर प्रदेश की सियासत गरमाई थी। मामले में बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा था कि मंत्रियों पर संविधान लागू नहीं होता। इससे पूर्व बिलासपुर में भी एक युवक के ऐसा करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो साल पहले भी मंत्री गुरु रूद्र गुरु का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो तलवार से एक के बाद एक केक काटते हुए नजर आए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed