{"_id":"69902b54b789369119061867","slug":"raipur-alert-for-valentine-s-day-strict-police-vigil-at-garden-park-and-mall-direct-action-against-rioters-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर रायपुर हाई अलर्ट: गार्डन पार्क-मॉल में पुलिस का सख्त पहरा, 'हुड़दंगियों' पर होगी सीधी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर रायपुर हाई अलर्ट: गार्डन पार्क-मॉल में पुलिस का सख्त पहरा, 'हुड़दंगियों' पर होगी सीधी कार्रवाई
Sat, 14 Feb 2026 01:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:41 PM IST
सार
वेलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना या हुड़दंग की स्थिति को रोका जा सके।
विज्ञापन
गार्डन, पार्क-मॉल में पुलिस का सख्त पहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना या हुड़दंग की स्थिति को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। खासतौर पर उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां युवाओं की अधिक आवाजाही रहती है। इनमें Magneto The Mall, City Centre Mall, Energy Park, Motibagh Garden और Ram Mandir समेत कई पार्क, गार्डन और मॉल शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बीते वर्ष 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान मॉल परिसर में हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई असामाजिक तत्व, मनचले युवक या कोई संगठन युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान करता है या जबरन हस्तक्षेप करता है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।
पुलिस का कहना है कि आम नागरिक बिना किसी भय के अपने कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है। राजधानी में दिनभर गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि वेलेंटाइन डे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।