{"_id":"69986a71a5c96c3df9041dd1","slug":"raipur-aiims-patient-jumps-from-third-floor-dies-police-investigation-underway-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: एम्स में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत; पुलिस जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: एम्स में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत; पुलिस जांच जारी
Fri, 20 Feb 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:36 PM IST
सार
राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां उपचाराधीन एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां उपचाराधीन एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल के बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार को उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरीज पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती था और कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।