फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain likely for two days in southern parts of Chhattisgarh, drizzle in many areas

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में दो दिनों तक बारिश आसार, कई इलाकों में बूंदाबांदी, जानें...

Sat, 07 Dec 2024 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Dec 2024 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश जारी है। वहीं शेष भागों में मौसम साफ है। आज शनिवार से आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain likely for two days in southern parts of Chhattisgarh, drizzle in many areas
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश जारी है। वहीं शेष भागों में मौसम साफ है। आज शनिवार से आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्र एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बने रहेगी। हालांकि कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आज से आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में आगामी तीन दिनों तक एक दो जगह पर बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस बीच दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के एक जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बस्तर जिला के नागपुर स्टेशन में दर्ज की गई है। आज भी दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed