फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rail-budget-chhattisgarh-get-two-trains

रेल बजट में छत्तीसगढ़ को मिली 2 ट्रेनें

Tue, 08 Jul 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Jul 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
rail-budget-chhattisgarh-get-two-trains

बिलासपुर-नागपुर के बीच हाई-स्पीड ट्रेन चलेगी। मंगलवार को रेल मंत्री सदानंद गौड़ा की गाड़ी जब चली तो उसमें से छत्तीसगढ़ को केवल एक हाई-स्पीड ट्रेन मिल पाई है। सीजी खबर के अऩुसार इसके अलावा बिलासपुर और हाफा के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन शुरु करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


वर्षो से भारतीय रेलवे का कमाऊ पूत होने की पदवी पाने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय वाले छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदे पूरी न हो सकी। छत्तीसगढ़ की जनता को उम्मीद थी कि राज्य तथा केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के कारण इस बार रेल बजट में जनता को कुछ नई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन


जब, सदानंद गौड़ा की रेल गाड़ी संसद में चलनी शुरु हुई तो लोगों की नजर टीवी पर ही लगी हुई थी। रेल बजट पेश किये जाने के बाद स्पष्ट हुआ कि इस बार भी छत्तीसगढ़ के साथ न्याय नहीं हो पाया है। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन की सुविधा से रायगढ़, खरसिया तथा चांपा के यात्री अछूते रह जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाई-स्पीड ट्रेन को यदि रेल मंत्री ने बिलासपुर के बजाये रायगढ़ से चलाने की घोषणा की होती तो इसका लाभ छत्तीसगढ़ के जनता को ज्यादा मिलता।

इसके अलावा बिलासपुर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में वाई-फाई की सुविधा लागू की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed