फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   young man going to attend a wedding died in a road accident mourning among family members in Raigarh

Raigarh: शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 13 Dec 2024 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Dec 2024 04:23 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में शादी समारोह में शामिल होनें ससुराल जा रहे बाईक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
young man going to attend a wedding died in a road accident mourning among family members in Raigarh
युवक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में शादी समारोह में शामिल होनें ससुराल जा रहे बाईक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी मुताबिक रामकुमार राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के ग्राम चंद्रशेखर गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि बनवारी लाल उसके दूसरे नंबर का भाई था जो कि ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होनें के लिये अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एम 9318 में सवार होकर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसमुडा गया हुआ था। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसका छोटा भाई 11 दिसंबर की शाम को घर निकला था इसी बीच उसे सूचना मिली कि छाल रोड स्थित महावीर कंपनी के पास नवापारा टेण्डा के पास पहुंचा ही था कि वह अपनी तेज रफ्तार बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और वह सडक किनारे गिर गया। इस दुर्घटना में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed