{"_id":"67ac67b6d9a7a909b80424ba","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-family-members-are-in-bad-condition-after-the-incident-in-raigarh-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
Digvijay Singh
अम उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अम उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया 24 साल की आज उसके ही कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिजन कल रात को पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे और आज सुबह जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था किसी तरफ घर का दरवाजा खोलकर परिजनों ने देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी से फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर चुका था। फांसी पर लटकती लाश मिलने के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिये कई जगह जाने के बावजूद रिश्ता तय नही हो पा रहा था जिसके कारण वह काफी तनाव में रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा। फिलहाल लैलूंगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन