फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman killed by crushing her head with a stone parents who came to rescue her were also attacked in Raigarh

रायगढ़: पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या, बचाने आए माता-पिता के ऊपर भी किया हमला; इलाज के दौरान पिता की मौत

Tue, 18 Nov 2025 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Nov 2025 08:06 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पत्थर से सिर कुचलकर एक महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये माता-पिता भी घायल हो गए हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Woman killed by crushing her head with a stone parents who came to rescue her were also attacked in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में पत्थर से सिर कुचलकर एक महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये माता-पिता भी घायल हो गए हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरपाली गांव निवासी खीरबाई पटैल की उसके ही पड़ोस में रहने वाले भीखम पटैल 25 साल, ने आज शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के पिता राम पटेल 70 साल और माता फोटो बाई पटेल 68 साल भी चोटिल हुए हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नही है। हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मानसिक स्थिति ठीक नही है। हत्या की जानकारी मिलते ही खरसिया एसडीओपी के अलावा थाने की टीम घटना स्थल पहुंची जहां आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान पिता की मौत
इस घटना के बाद बीच-बचाव करने आये महिला के पिता राम पटेल 70 साल और माता फोटो बाई पटेल 68 साल भी चोटिल हुए हैं।  वहीं इलाज के दौरान महिला के पिता की भी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed