{"_id":"6a58e85991883e680e0a4a51","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-lightning-while-in-the-forest-to-gather-mushrooms-police-are-investigating-the-incident-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4508901-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: मशरूम लेने जंगल गई महिला की मौत, आकाशीय गाज की चपेट में आने से हुई घटना, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: मशरूम लेने जंगल गई महिला की मौत, आकाशीय गाज की चपेट में आने से हुई घटना, परिजनों में मातम
Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
गाज की चपेट में आकर महिला की मौत
विस्तार
रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महिला प्रभा एक्का 55 साल, आज सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुटु (मशरूम) लेने संगरा जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और फिर बारिश के साथ तेज गर्जना के दौरान आकाशीय गाज की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
परिजनों ने प्रभा एक्का को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन