फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman assaulted after accusing her of spreading rumors about daughters in Raigarh

Raigarh: बेटियों के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 03 Dec 2024 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 09:04 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि महिलाओं ने उसके साथ मारपीट करने के बाद वहां से जाते समय कहा कि आज के बाद अफवाह फैलाओगी तो जान से मार देंगे। जबकि उसने उनकी लड़कियों के बारे में कोई अफवाह नहीं फैलाई है।

विज्ञापन
Woman assaulted after accusing her of spreading rumors about daughters in Raigarh
पुसौर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चार लोगों ने मिलकर घर के बाहर बैठी महिला से उनकी बेटियों के बारे में अफवाह फैलाने की बात को लेकर मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडिगांव की रहने वाली महिला ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास वह अपने घर के बाहर बैठी थी, इसी दौरान गांव की महिलाएं उपासी मांझी, आरती मांझी, राजकुमारी मांझी तथा राजेन्द्र मांझी उसके पास पहुंची और कहने लगीं कि हमारी लड़कियों के बारे में गलत अफवाह फैला रही हो। गाली गलौज करते हुए राजकुमारी मांझी ने हाथ में पकड़ी लकड़ी से तथा अन्य लोग हाथ-मुक्कों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी तरह बीच बचाव करके उसे बचाया है।  
विज्ञापन


समझौता बैठक में नहीं आया कोई
पीड़िता ने बताया कि महिलाओं ने उसके साथ मारपीट करने के बाद वहां से जाते समय कहा कि आज के बाद अफवाह फैलाओगी तो जान से मार देंगे। जबकि पीड़िता का कहना है कि उसने उनकी लड़कियों के बारे में कोई अफवाह नहीं फैलाई है। गांव में मांझी समाज के लोगों को समझौता के लिए बुलाया गया था। लेकिन बैठक में उनके नहीं आने के बाद पीड़िता ने उसके साथ मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed