{"_id":"643d3ef2bdbfcb99aa0f0da3","slug":"wildlife-in-chhattisgarh-elephant-dead-body-found-in-raigarh-fear-of-electrocution-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायगढ़ में मिला हाथी का शव, करंट लगाकर मारने की आशंका; वन विभाग ने कहा- मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायगढ़ में मिला हाथी का शव, करंट लगाकर मारने की आशंका; वन विभाग ने कहा- मौत का कारण स्पष्ट नहीं
Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
सार
धर्मजयगढ़ वन इलाके में बीते कई सालों से हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है। अक्सर ही उनका शव मिलता रहा है। ज्यादातर मामलों में करंट लगाकर ही जाने लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
हाथी का मिला शव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फिर एक हाथी की मौत हो गई है। सोमवार को हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला है। आशंका है कि उसे करंट लगाकर मारा गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। उनका कहना है कि मौत का कारण पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेग। मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बनहर बीट में ग्राम चुहिकीपार में सोमवार को एक जंगली हाथी का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी की उम्र करीब पांच से छह साल बताई जा रही है। यह भी आशंका है कि रविवार रात ही हाथी की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करंट लगाकर हाथी को मारा गया है, लेकिन वन विभाग अभी इस मामले में शांत है।
विज्ञापन