फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Villagers submitted a memorandum to the Superintendent of Police alleging collection of house tax at the behes

रायगढ़: ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, सरपंच के इशारे पर मकान टैक्स वसूली का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 08:14 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर धनांगर गांव के ग्रामीणों ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच के इशारे पर एक शख्स फर्जी रसीद काटकर मकान टैक्स के नाम पर ग्रामीणों से 200-200 रूपये वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum to the Superintendent of Police alleging collection of house tax at the behes
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर धनांगर गांव के ग्रामीणों ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच के इशारे पर एक शख्स फर्जी रसीद काटकर मकान टैक्स के नाम पर ग्रामीणों से 200-200 रूपये वसूला जा रहा है। इस मामले में उन्होंने एफआईआर करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में धनागर गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि 08 सितंबर से लगातार शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मुरली पटेल नाम का एक शख्स फर्जी रसीद बुक में मकान टैक्स के नाम पर दो-दो सौ रूपये आम जनता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले में पूछने पर उनके द्वारा कहा जा रहा है कि गांव के सरपंच मयाराम उरांव एवं सचिव शारदा नायक ने उसे यह रसीद बुक मकान टैक्स काटने के लिये दिया है। जबकि रसीद बुक में किस चीज का टैक्स काटा जा रहा है उसका उल्लेख नही है। हस्ताक्षर सचिव, लेखापााल के स्थान पर सचिव का सील एवं हस्ताक्षर नही है। हस्ताक्षर सरपंच के स्थान पर मुरली पटेल नाम का व्यक्ति अपना स्वयं का हस्ताक्षर कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि मुरली पटेल नाम का व्यक्ति फर्जी रसीद बुक के जरिये आम जनता को धोखे में रखकर 200-200 रूपये मकान टैक्स के नाम से ले रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि इस मामले की शिकायत जब उनके द्वारा फोन के माध्यम से गांव के सरपंच से करने पर सरपंच के द्वारा कहा गया कि मुरली पटेल को मकान टैक्स लेने उसके द्वारा ही कहा गया है। जो भी मकान टैक्स 200-200 रूपये रसीद नही कटवाएगा उसका चावल नही दिया जाएगा। धनागर गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि लगातार गांव के सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए इस तरह से आम जनता से फर्जी मकान टैक्स रसीद के माध्यम से लिया जा रहा है। जिससे वे लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नाम आज ज्ञापन सौंपते हुए गांव के ग्रामीणों ने फर्जी रसीद काटने वाले मुरली पटेल एवं उसको काटने का आदेश देने वाले धनागर गांव के सरपंच के खिलाफ वसूली करने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

राज्य शासन के आदेश पर लिया जा रहा टैक्स- सरपंच
इस मामले में गांव के सरपंच मयाराम ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा संपत्ति कर लेने का आदेश दिया है उसी के तहत उक्त टैक्स लिया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed