{"_id":"63fde328565a26a7e907eac6","slug":"video-viral-of-labor-ward-men-sleeping-at-matra-shishu-hospital-in-raigarh-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: लेबर वार्ड में खर्राटे मार रहे पुरुष, चेयर पर बैठीं महिलाएं, मातृ शिशु अस्पताल का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: लेबर वार्ड में खर्राटे मार रहे पुरुष, चेयर पर बैठीं महिलाएं, मातृ शिशु अस्पताल का वीडियो हुआ वायरल
Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
सार
रायगढ़ के मातृ शिशु अस्पताल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल के लेबर वार्ड में कुछ पुरुष खर्राटे मारते दिख रहे हैं। अस्पताल के अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रायगढ़ के मातृ शिशु अस्पताल के लेबर वार्ड पुरुषों को सोते हुए वीडियो वायरल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रायगढ़ के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के लेबर वार्ड में पुरुषों के सोने का वीडियो सामने आया था। वार्ड में सोने वाले पुरुष खुद को अटेंडर बता रहे थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जांच करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। मरीजों के साथ आने वाले लोगों ने बताया कि रात को इस तरह का ही माहौल रहता है। मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जब मौके पर पहुंचे तब मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ पुरुष वहां जबरन सो रहे थे। वह सभी खुद को अटेंडर बता रहे थे। पूरे मामले में मातृ शिशु अस्पताल के अधीक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के लिए पत्राचार किया गया है। कहा कि रात के समय अटेंडर बाहर रुकें, मरीजों के साथ जो महिला रहती है उन्हें भी बेड पर सोने से मना किया जाता है। वार्ड में घुसना पुरुषों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उनके लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।