फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Video viral of labor ward men sleeping at Matra Shishu Hospital in Raigarh

Raigarh: लेबर वार्ड में खर्राटे मार रहे पुरुष, चेयर पर बैठीं महिलाएं, मातृ शिशु अस्पताल का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
सार


रायगढ़ के  मातृ शिशु अस्पताल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल के लेबर वार्ड में कुछ पुरुष खर्राटे मारते दिख रहे हैं। अस्पताल के अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Video viral of labor ward men sleeping at Matra Shishu Hospital in Raigarh
रायगढ़ के मातृ शिशु अस्पताल के लेबर वार्ड पुरुषों को सोते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद

विस्तार

रायगढ़ के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के लेबर वार्ड में पुरुषों के सोने का वीडियो सामने आया था। वार्ड में सोने वाले पुरुष खुद को अटेंडर बता रहे थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसकी जांच करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। मरीजों के साथ आने वाले लोगों ने बताया कि रात को इस तरह का ही माहौल रहता है। मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद जब मौके पर पहुंचे तब मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ पुरुष वहां जबरन सो रहे थे। वह सभी खुद को अटेंडर बता रहे थे। पूरे मामले में मातृ शिशु अस्पताल के अधीक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के लिए पत्राचार किया गया है। कहा कि रात के समय अटेंडर बाहर रुकें, मरीजों के साथ जो महिला रहती है उन्हें भी बेड पर सोने से मना किया जाता है। वार्ड में घुसना पुरुषों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उनके लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed