{"_id":"69e46266ddb4a73b24089fa1","slug":"vedanta-power-plant-accident-another-worker-admitted-to-raigarh-medical-college-dies-death-toll-reaches-24-many-still-undergoing-treatment-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4184537-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 24, अब भी कई लोगों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 24, अब भी कई लोगों का चल रहा इलाज
Sun, 19 Apr 2026 10:40 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:40 AM IST
सार
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है।
विज्ञापन
वेदांता पावर प्लांट हादसा
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट की घटना में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दो मजदूरों किस्मत अली, उपेन्द्र साह के अलावा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सुब्रोतो जना की मौत हो गई थी। वही, आज सुबह 7 बजे एक अन्य मजदूर मनीष कुमार निवासी- झारखंड की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में मौत हो गई है। इस तरह वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मौत हो चुकी है, वहीं 9 लोगों का अभी भी रायगढ़ के अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन