फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Uncle had to pay heavily for asking back loan given to his nephew Pushpraj beat up Balmik badly in Raigarh

Raigarh: भांजे को दिया कर्ज वापस मांगना मामा को पड़ा भारी, पुष्पराज ने बाल्मीक के साथ की जमकर मारपीट

Sat, 22 Feb 2025 03:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भांजे को उधार में दिये पैसे मांगना मामा को उस वक्त महंगा पड़ गया जब भांजे ने गाली गलौज करते हुए अपने मामा के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Uncle had to pay heavily for asking back loan given to his nephew Pushpraj beat up Balmik badly in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भांजे को उधार में दिये पैसे मांगना मामा को उस वक्त महंगा पड़ गया जब भांजे ने गाली गलौज करते हुए अपने मामा के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में भर्ती पीड़ित के बेटे की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार साहू ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। कल सुबह उसके पिता बाल्मिक साहू ने उसे फोन करके बताया कि उसके साथ मारपीट हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है। राजकुमार साहू जब केजीएच अस्पताल पहुंचा तब उसके पिता ने उसे बताया कि सितंबर 2023 में उसने अपने भांजा पुष्पराज साहू को उधारी में कुछ पैसा दिया था। 

विज्ञापन


उसी पैसा का मांगने जब वह कल सुबह 8 बजे गया हुआ था इस दौरान एमएसपी कंपनी के गेट के पास उसके भांजे पुष्पराज ने पैसा नही दूंगा कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पास पड़े हुए पत्थर से बाल्मिक साहू से मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान उसके चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंचा है। जिसके बाद से पीड़ित का इलाज में उपचार जारी है। बहरहाल पीड़ित के बेटे की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने पुष्पराज के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed