{"_id":"68b99bd491ca27f55b014770","slug":"two-miscreants-beat-up-jcb-driver-and-his-helper-for-not-giving-them-money-to-drink-alcohol-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दो बदमाशों में जेसीबी चालक और हेल्पर को पीटा, गाड़ी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दो बदमाशों में जेसीबी चालक और हेल्पर को पीटा, गाड़ी लेकर भागे
Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST
सार
पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लूटी हुई जेसीबी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो आरोपियों ने मारपीट करते हुए जेसीबी लूट ली। पीड़ित चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेसीबी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी चलाता है। कल दोपहर लगभग दो बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चैक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और जेसीबी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर जेसीबी बरामद कर जब्त कर ली गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन