{"_id":"69abf550887d3664d007d3f5","slug":"two-men-arrested-for-allegedly-robbing-an-elderly-woman-of-her-gold-chain-under-the-pretext-of-checking-her-aadhaar-card-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4022773-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ : फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला के साथ लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ : फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला के साथ लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
सार
रायगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
फर्जी पुलिस बनकर सोने के चैन की लूट
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फर्जी पुलिस बनकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की माला और घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
संबलपुरी गांव की रेशमी निषाद ने 6 मार्च 2026 को चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ संबलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए निकली थीं। वे मां मंगला कंपनी की बस से यात्रा कर रही थीं। महिला सिग्नल चौक के पास बस से उतरीं और पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। तभी मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग पर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एटी पर सवार दो अज्ञात शख्स उनके पास आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कही। बदमाशों ने महिला से आधार कार्ड दिखाने को भी कहा। इसी दौरान एक आरोपी ने रामकुंवर निषाद के गले में पहनी सोने की माला खींच ली। दोनों बदमाश तुरंत वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
पीड़िता की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बदमाशों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने रामकुमार नायक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
जब्त सामान और न्यायिक रिमांड
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई 14 नग सोने की फोकली, एक सोने का पदक और काले मोती लगी हुई माला बरामद की। इन सभी सोने के आभूषणों की कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड के बाद 7 मार्च 2026 को जेल भेज दिया गया है।