फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Truck driver who fled with iron rods worth 17 lakhs arrested search for absconding accomplices continues in Ra

Raigarh: 17 लाख की सरिया लेकर फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 17 लाख की सरिया लेकर फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ट्रेलर मिस्त्री और अन्य साथियों इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Truck driver who fled with iron rods worth 17 lakhs arrested search for absconding accomplices continues in Ra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 17 लाख की सरिया लेकर फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ट्रेलर मिस्त्री और अन्य साथियों इस घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, ट्रेलर मिस्त्री और अन्य साथियों के साथ मिलकर 17.43 लाख रुपये के सरिया को लेकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


01 अगस्त को पीड़ित ने लिखाई थी एफआईआर
इंदिरा नगर निवासी विशाल त्रिपाठी ने 1 अगस्त 2024 को पूंजीपथरा थाना में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि वह बीएस स्पंज प्रा. लि. तराईमाल में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट रायगढ़ के माध्यम से ट्रक (नंबर सीजी 04 पीए 3783) में 35.040 टन टीएमटी सरिया लोड कर भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना किया गया था। ट्रक ड्राइवर रवि सिंह को 27 जुलाई की सुबह 11 बजे माल लेकर निकलना था।
विज्ञापन


ड्राइवर माल समेत हो गया था फरार 
29 जुलाई को जब भोपाल में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के अंशुल अग्रवाल ने ड्राइवर रवि सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह भोपाल से 100 किमी दूर है और शाम तक पहुंच जाएगा। लेकिन शाम 5 बजे के बाद फोन नहीं उठाया और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। जब कंपनी और ट्रांसपोर्टर ने छानबीन की तो पता चला कि ड्राइवर माल समेत फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी कागजात किया था जाम
शिकायत के आधार पर 01 अगस्त 2024 को पूंजीपथरा पुलिस  धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का असली नाम रंजित सिंह 30 साल निवासी अखिलाबाद, थाना ललौली, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) है। आरोपी पहले बिलासपुर में ट्रेलर चलाता था, जहां उसकी पहचान ट्रेलर मिस्त्री अब्दुल से हुई थी। दोनों ने मिलकर फर्जी लाइसेंस, आधार कार्ड और ट्रांसपोर्ट दस्तावेज तैयार किया था।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उठाया माल 
27 जुलाई को आरोपी ने अब्दुल के सहयोग से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बीएस प्लांट से माल उठाया और भोपाल जाने के बहाने फरार हो गया। रास्ते में अकलतरा टोल से पहले पेट्रोल पंप पर अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह ने ट्रक रुकवाया, डीजल चोरी किया और खुद ट्रक लेकर निकल गए। बदले में रंजित को सिर्फ 1500 रुपये और एक छोटा मोबाइल दिया गया। 

कोरबा के दीपका इलाके में मिला आरोपी
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी कोरबा के दीपका इलाके में छिपा हुआ है। तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रक, ड्राइविंग लाइसेंस और फर्जी आधार कार्ड बरामद कर लिया है।


फरार साथियों की तलाश जारी
पूंजीपथरा पुलिस ने प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी रंजित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटना का मामला भी दर्ज है। वहीं, मास्टरमाइंड अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed